चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र में एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार एक ऑडी कार विजय नगर से पनकी की ओर जा रही थी। पनकी में कार में अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। कुछ देर में कल आग के गोले में तब्दील हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। कुछ देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *