काँग्रेस नेताओं के संग जिलाधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन दिया

केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार डीज़ल, पेट्रोल ,सी एन जी, पी एन जी ,एल पी जी की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ शहर काँग्रेस कमेटी उत्तर के कार्यवाहक अध्यक्ष कृपा शंकर त्रिपाठी (कृपेश) ने काँग्रेस नेताओं के संग जिलाधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन दिया ।
महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर नगर को देते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष कृपा शंकर त्रिपाठी (कृपेश) ने कहा मई 2014 में मोदी जी के सत्ता संभालने के बाद से मोदी सरकार द्वारा लगातार उत्पाद शुल्क के नाम पर लगातार जनता की जेब काटी जा रही है । पिछले 8 वर्षों में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट होने के बावजूद कभी भी डीजल घरेलू गैस आदि की कीमतें कभी मोदी सरकार द्वारा कम नहीं करी गई । बल्कि उत्पाद शुल्क की आड़ में मोदी सरकार ने 8 वर्ष 26,51,919 करोड़ रुपये कमाये ।यूपीए सरकार के वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद जनता की जेब पर भार नहीं पड़ने दिया । यदि केन्द्र सरकार ने वक्त रहते कीमतें कम नही करी तो भारत की अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी आम आदमी श्रीलंका जैसे हालातों में जीने पर मजबूर होगा ।

ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से हरिकिशन भारती कार्यवाहक अध्यक्ष दक्षिण, हर प्रकाश अग्निहोत्री पूर्व अध्यक्ष , पवन गुप्ता , संदीप शुक्ला ,सतीश दीक्षित, इखलाक अहमद , इकबाल अहमद, ब्रजेश त्रिपाठी , प्रकाश मिश्रा , अशोक धानविक ,राजेश द्विवेदी , काशिफ बन्टू , जफर शाकिर , अनस , देवेन्द्र वर्मा , राजेश आर्या आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *