आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री और प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन के
माध्यम से मांग की गई कि *कोविड़ काल में संविदा पर नियोजित स्वास्थ्य योद्धाओं की सेवाएं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आदेश जारी कर 31 मार्च से समाप्त कर दी गई है जो विधिक दृष्टि से अवैध होने के साथ ही मानवीय दृष्टिकोण से भी अनुचित है। जब कि अस्पतालों में आज भी स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवश्यकता बनी हुई है। इसलिए सेवा से पृथक किए गए कर्मियों को सेवा में तत्काल बहाल किया जाए।
इसके अलावा मुख्यमंत्री जी से ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि लखीमपुर खीरी जिले के मोहमदी विकास खंड के ग्राम सहदेवा में मिड डे मील योजना के तहत् कार्यरत महिला रसोई कर्मी श्रीमती अनीता द्वारा खाना पकाते समय गैस सिलेंडर लीकेज के कारण आग से झुलस जाने पर शाहजहांपुर हॉस्पिटल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। *मृतक आश्रितों को पचास लाख रुपए मुआवजा राशि,आश्रित को नियोजन, निष्पक्ष जांच कर लापरवाह दोषी लोगों की गिरफ्तारी की जाए और प्रदेश के समस्त विद्यालयों में सुरक्षा तथा अग्नि शमन की शीघ्र व्यवस्था लागू की जाए।
ऐक्टू के प्रतिनिधि मंडल में *राणा प्रताप सिंह, एस ए एम ज़ैदी, एस के शर्मा, दिनेश वर्मा, दीपक प्रजापति, राजेंद्र मिश्रा, शैलेंद्रशुक्ल, महेंद्रत्रिपाठी शामिल रहे।
2022-04-06
