बंदियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयास

जिला कारागार में बंदियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों की हो रही है सराहना

कानपुर देहात। जिला कारागार में निरुद्ध महिला तथा पुरुष बंदियों रोजगार परक बनाने के लिए जिला कारागार के अधीक्षक राजेंद्र कुमार, जेलर कुश कुमार सिंह, डिप्टी जेलर राजेश कुमार राय, श्रीमती मिथलेश सिंह के द्वारा किए जा रहे प्रयासों से जिला कारागार मैं निरुद्ध महिला तथा पुरुष बंदियोंद्वारा कारागार परिसर में उत्पादित किए जा रहे बैग, झोले, बच्चों के लिए सुंदर खिलौने, तथा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए कपड़े के मास्क जेल प्रशासन के द्वारा जेल में निरुद्ध बंदियों को रोजगार परक बनाए जाने के लिएकिए जा रहे प्रयासों का एक जबरदस्त नमूना ही नहीं प्रस्तुत कर रहे हैं बल्कि जनपद कानपुर देहात के जिला कारागार के अधीक्षक, राजेंद्र कुमार, जेलर कुश कुमार सिंह तथा डिप्टी जेलर राजेश कुमार जी राय, श्रीमती मिथिलेश सिंह के द्वारा जेल में निरुद्ध पुरुष तथा महिलाबंदियों को आत्मनिर्भर तथा स्वावलंबी बनाने के लिए नाना प्रकार के सक्रिय प्रयास भी किए जा रहे हैं

बताते चलें कि जनपद कानपुर देहात के जिला कारागार में निरुद्ध महिला तथा पुरुषबंदियों द्वारा जेल प्रशासन के कुशल संरक्षण में जेल परिसर के अंदर ही बहुत ही अच्छे अच्छे आकर्षक हैंडबैग, बच्चों के खिलौने, तथा कपड़े के झोले, ही नहीं बनाए जा रहे हैं बल्कि कोविड-19 जैसे संक्रमण काल में जिला कारागार मैं निरुद्ध बंदियों द्वारा कपड़े के बनाए गए मास्क जनपद के तमाम विभागों के कर्मचारियों के लिए उपयोगी सिद्ध हुए
बीते महीने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे जनपद के माननीय जिला जज, के साथ जिला अधिकारी, तथा पुलिस अधीक्षक ने जिला जिला कारागार के बंदियों द्वारा बनाए जाने वाले हैंडबैग, बच्चों के खिलौने, झोले, मास्कआदि उत्पादन की गुणवत्ता की तारीफ ही नहीं की बल्कि उपरोक्त उत्पादित सामग्री से अर्जित आय का हिस्सा उपरोक्त बंदियों के बीच वितरित कराए जाने की पहल करते हुए उपरोक्त उत्पादित सामग्री का विक्रय स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से कराए जाने का आश्वासन भी दिया गया था

वर्तमान समय में जिला कारागार के प्रशासन द्वारा यहां महिला तथा पुरुष बंदियों के जीवन स्तर को बेहतरीन बनाने के लिए किए जा रहे नाना प्रकार के प्रयास जहां पूरी तरीके से सफल होते हुए नजर आने लगे हैं वही जिला कारागार प्रशासन द्वारा जेल में निरूद्ध महिला तथा पुरुष बंदियों को नियमित रूप से शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए नाना प्रकार की प्रेरणा देकर जागरूक किए जाने की भी मुहिम चलाई जा रही है जेल में निरुद्ध महिला तथा पुरुष बंदियों द्वारा कारागार परिसर में स्थित कृषि भूमि पर ताजी हरी सब्जियों का उत्पादन करके अपनी भोजन की थाली मैं परोसे गए भोजन के साथ ताजी हरी पौष्टिक सब्जी का आनंद ले कर जेल प्रशासन के प्रयासों से चलाई जा रही रोजगार परक बनाने की मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *