बच्चों को नवरात्रि और नवसंवत्सर के अवसर पर फल आदि वितरण

आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शास्त्री नगर स्थित माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर,स्वयं के द्वारा गोद लिए हुए प्राथमिक कन्या विद्यालय,शास्त्री नगर पर आज बच्चों को नवरात्रि और नवसंवत्सर के अवसर पर फल आदि वितरण कर पुष्प आदि देकर उनका हौसला बढ़ाया।
आज विधायक ने शास्त्री नगर में, गरीब बस्ती में संपर्क किया।उक्त बस्ती स्थित निवासी,एक गरीब मजदूर अमित सिंह नाम के, एक गरीब परिवार से बात करके,वहां से उनके दो बच्चों को, स्कूल में भर्ती करने के लिए राजी करके निकाला।उनके अभिभावक को साथ ले जाकर आज अपने उक्त विद्यालय में,उनके दो बच्चों( एक बेटी अवनी एवं एक बेटा अमित कक्षा 1 में) को,स्कूल ले जाकर एडमिशन भी करा कर,उनकी शिक्षा को भी,आज से प्रारंभ कराया।
विधायक ने बताया कि अपने विद्यालय के बच्चों की क्षमता को बढ़ाने के लिए भी लगातार बस्तियों में निरंतर संपर्क जारी रहेगा,जिसके कारण सर्वाधिक संख्या वाला यह विद्यालय बन सके। इसके साथ ही,बच्चों को झूला आदि मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विधायक ने बताया कि बस्तियों बस्तियों में जाकर छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ा – लिखा कर उनको शिक्षित करवाना है और एक शिक्षित वातावरण बनाने का प्रयास भी करना है। इस समय प्राथमिक कन्या विद्यालय में दिन पर दिन बच्चों की संख्या बढ़ रही है बच्चे एक – दूसरे को अच्छी शिक्षा के बारे में बताकर अशिक्षित बच्चों का दाखिला करा कर शिक्षित करने का काम भी कर रहे हैं।
उक्त स्थान पर मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी अजीत संजय लाला, गौरव ठाकुर, मनीष दयाल, पीएस संधू,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *