कानपुर 7 अप्रैल। आज प्रज्ञा फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तले भोजपुरी फ़िल्म निर्माता रितेश कुमार श्रीवास्तव व सोहन लाल भाटिया ने अपनी नई फ़िल्म कुंभ निवास के प्रमोशन के लिए कानपुर प्रेसक्लब में अपनी वार्ता की।
वार्ता में निर्माता ने बताया कि यह फ़िल्म “हॉरर कामेडी” है और इसमें कोई भी ऐसे दृश्य नहीं हैं जिसे परिवार के साथ न देखा जा सके। यह फ़िल्म पूरी तरह से साफ-सुथरी है।
फ़िल्म कल दिनाँक 8 अप्रैल को उ0 प्र0 के सभी बड़े शहरों में लग रही है, कानपुर में गुंजन में गूंजेगी। आनंद ओझा इस फ़िल्म के मुख्य भूमिका में हैं साथ ही भोजपुरी फिल्म की जानी मानी अभिनेत्री अंजना सिंह हैं। निर्देशन मनोज श्रीवास्तव ने किया है।
इसमें दबंग फेम् चौबेजी, हिंदी फिल्मों में काम कर चुके गौरी शंकर अहम भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ में हुई है। फ़िल्म में अश्लीलता कहीं नहीं है। एक बार सपरिवार दर्शनीय है।
वार्ता में इंदर अवस्थी, राजवीर सिंह स्वप्निल आनन्द,अजीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

2022-04-07
