केपीएम अस्पताल में एक्स-रे कराने गई महिला का मोबाइल छीना

केपीएम अस्पताल में एक्स-रे कराने गई महिला का मोबाइल छीना, विरोध करने पर दात एवं उंगली तोड़ी, रुपए छीने

 

फीलखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित केपीएम हॉस्पिटल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। शुक्लागंज निवासी सुनीता आज हाथ में चोट लगने पर जब हाथ का एक्सरे कराने केपीएम अस्पताल पहुंची तो एक्स-रे कराने के एवज में उनसे अस्पताल के x-ray टेक्निशियन ने ₹1000 की मांग की। इस बारे में प्रश्न करने पर अस्पताल के वार्ड बॉय एवं अन्य स्टाफ लेवोदय बंद कमरे में खींच कर ले गए की एवं कपड़े फाड़ने की कोशिश की। विरोध करने पर कर्मचारियों ने उनका एक दात एवं एक उंगली तोड़ दी एवं उनकी पर्स में पढ़े हुए ₹3000 भी छीन लिए। इस पर उन्होंने अस्पताल के एक कर्मचारी के हाथ में काट दिया एवं वहा से किसी तरह बचकर भाग आई । इस मामले की रिपोर्ट जब वह पास ही स्थित फीलखाना थाने में दर्ज कराने पहुंची तो अस्पताल प्रशासन के दबाव में वहां पर उन्हें टरकाने की कोशिश की गई। कॉम्प्रोमाइज करने का दबाव बनाया गया। प्रार्थी नवनिर्मित योगी सरकार से यह सवाल करना चाहती है कि एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री श्रीमान मोदी जी स्वास्थ्य संसाधनों को बेहतर करने एवं गरीबों को निशुल्क इलाज का दावा कर रहे हैं जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *