एक कबाड़ी के गोदाम में लगभग 150 की मात्रा में पुराने बिजली के मीटर एवं बॉक्स होने की सूचना

कानपुर। आज दिनांक 07.04.2022 को इंदिरानगर क्षेत्र में एक कबाड़ी के गोदाम में लगभग 150 की मात्रा में पुराने बिजली के मीटर एवं बॉक्स होने की सूचना मिलने पर अधिशाषी अभियंता विकासनगर श्री श्याम नारायण और परीक्षण खंड के अधिशाषी अभियंता को स्थल पर जांच हेतु भेजा गया, जिसमे सूचना सत्य मिलने पर सभी मीटरों का विवरण नोट कर इंदिरानगर पुलिस चौकी थाना कल्याणपुर में कानूनी कार्यवाही हेतु परिसर उपयोगकर्ता श्री अरूण कटियार व परिसर स्वामी रजनी देवी के विरुद्ध एफ आई आर कराई गई है। साथ ही मुख्य अभियंता केस्को की अध्यक्षता में विभागीय जांच हेतु जांच समिति गठित की जा रही है, जोकि पुराने मीटर कबाड़ी को किस तरह दिए गए है और इस अनियमितता में जो भी अधिकारी, अभियंता और कार्मिक, किसी भी स्तर को हो, संलिप्त पाया गया, उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *