दुकान के सामने ठेला लगाने के विवाद में फेरी वाले ने दुकानदार को डंडे से पीटकर कर दिया घायल

कानपुर l दुकान के सामने ठेला लगाने के विवाद में फेरी वाले ने दुकानदार को डंडे से पीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद दुकानदार को परिजन उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गए और आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।बजरिया थाना क्षेत्र के सीसामऊ बाजार में कल्याणपुर के काकादेव हितकारी नगर निवासी मनोज निगम की पुरानी होजरी की दुकान है। अपने भाई के साथ वह दुकान में बैठते थे। भाई राजेंद्र का कहना है कि दुकान के सामने अक्सर फेरी वाले अपना ठेला लगा कर खड़े हो जाते थे। वही कुछ दिनों से 26 वर्षीय राहुल नाम का फेरी वाला मना करने के बाद भी दुकान के सामने खड़ा हो जाता था। जिसको लेकर कल विवाद हो गया और विरोध करने पर उसने ठेले से डंडा निकाल कर मनोज के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गए।वह उसको मारकर राहुल भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचा कर आरोपी के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। वही उनकी मौत होने के बाद मुकदमा हत्या की धारा भी दी गयी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी मूलरूप से रसूलाबाद का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *