कानपुर देहात में शातिर लुटेरों को गजनेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर देहात में शातिर लुटेरों को गजनेर पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को पीटकर बाइक व नकदी लेकर भागे थे
Thu, 07 Apr 2022
कानपुर देहात की गजनेर पुलिस ने युवक को पीटकर बाइक व नकदी लूटने वाले शातिर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 मोबाइल, तमंचा व चाकू भी मिला है। तीनों को जेल भेज दिया गया।

एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि कुछ दिन पूर्व रायपुर गजनेर मुख्य मार्ग पर जसवापुर गांव के सामने कौसम गांव निवासी श्याम सुंदर को पीटकर नकदी लूटने के साथ ही उनकी बाइक छीनकर लुटेरे फरार हो गए थे। मामले में थाना प्रभारी गजनेर शिवप्रकाश सिंह टीम संग तलाश में लगे थे। एसओ ने टीम के साथ गजनेर मूसानगर रोड पर तीन लुटेरों को पकड़ लिया। तीनों घाटमपुर के बढ़ैला गांव निवासी सूरज उर्फ विजय कुमार, देहली घाटमपुर के अंकुश सोनकर व बर्रा आठ कानपुर का गोलू गुप्ता हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई पल्सर बाइक भी बरामद कर ली। इसके अलावा अलग अलग जगह से छीने 15 मोबाइल भी मिले हैं। सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार के अनुसार पकडऩे वाली टीम में थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह, एसआई राकेश व चंदन सिंह रहे। तीनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *