युवा कांग्रेस के साथ अन्य फ्रन्टल संगठनों ने किया थाली और ताली बजाकर प्रदर्शन
प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस के फ्रंटल संगठन युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस ने तहसील मुख्यालय के बाहर आवश्यक वस्तुओं के दामों में सरकार के द्वारा की जा रही बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ ताली एवम थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। जनता को कोरोना महामारी के मार के बाद महंगाई की मार दे रही है, रोजमर्रा की ज़रूरत की चीज़ें जैसे खाद्य सामग्री, तेल, दालें, एवम अन्य घरेलू सामानों सहित पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मनचाही बढ़ोतरी कर के जनता पर मनमाने फैसले थोपने का काम यह सरकार कर रही है। जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा ने बताया कि सरकार की विफलताओं की लंबी फेहरिस्त में महंगाई को कम न कर पाना ने लोगो के घरों में डाका डालने का काम किया है, हर इंसान महंगाई से त्राहि त्राहि कर रहा है, सरकार को जल्द से जल्द महंगाई को कम करना चाहिए और जनता से माफी मांगनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सोहैल अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद मंसूरी ,शैलेन्द्र दीक्षित, प्रतिभा अटल पाल, शबनम आदिल, नीलम चौरसिया, तोहिद सिद्दीकी, अभिषेक, हमजा, अनिकेत, कबीर, काशिफ, राज, अंकेश, संदीप, काशिफ मंसूरी, तबरेज़, शाहरुख, ईशु, अजीत, हार्दिक, ध्रुव, शिवम, आतिफ आदि लोग मौजूद रहे।
