कमिश्नरेट कानपुर नगर को अपराध मुक्त करने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहें धर पकड़ अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त के कुशल निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना बजरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं030/2022 धारा 302/504/506/323 भा.द.वि. के अभियुक्त राहुल कठेरिया पुत्र रामनाथ नि० हाल पता 108/108 पीरोड दुर्गा देवी थाना बजरिया कानपुर नगर को हत्या में प्रयुक्त बास के डण्डे के साथ हाल पता 108/108 पीरोड दुर्गा देवी घर के बाहर दिनांक 07/04/2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुध्द विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । इस गिरफ्तारी की व्यापारियों तथा स्थानीय जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
बरामदगी करने वाली टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह थाना बजरिया 2. उ0नि0 राजेन्द्र सिंह यादव थाना बजरिया कानपुर नगर
3. का0 4077 गजेन्द्र सिंह थाना बजरिया कानपुर नगर
