कानपुर 8 अप्रैल । भारतीय सिंधु सभा आगामी 10 अप्रैल दिन रविवार को चेट्रीचण्ड एवम नव संवत्सर के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम विशाल वाहन रैली अमर शहीद हेमू कालाणी पार्क, सिन्धु नगर, शास्त्री नगर कानपुर से जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ की जायेगी।
सायंकाल 6 बजे इसी पार्क में नागपुर से पधारी मंजुश्री आसुदानी एंड पार्टी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
वार्ता में अशोक अगनानी, शयाम लाल मूलचंदानी, इंद्रजीत आहूजा, अशोक खत्री, किशन तलरेजा, किशोर मदनानी, आदि उपस्थित रहे।
2022-04-08
