श्याम शर्मा को सपा व्यापार सभा का उपाध्यक्ष बनाया गया

सपा व्यापार सभा कानपुर महानगर 2022 के चुनाव को लेकर लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है। उसी क्रम में सपा व्यापार सभा कानपुर महानगर के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने श्याम शर्मा को व्यापार सभा कानपुर महानगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि हम आशा करते हैं कि अब आप अपने क्षेत्र में जुट कर 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार लाने को प्रतिबद्ध रहेंगे श्याम शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार लाने के लिए तन मन धन से अभी से जुट जाऊंगा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है मैं उसका पूरी तरह निर्वाहन करने को प्रतिबद्ध हूं। मुख्य रूप से उपस्थित जितेंद्र जायसवाल, मनोज चौरसिया, राजेंद्र कनौजिया, अनुज अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *