भोगनीपुर,सिकन्दरा व मंगलपुर क्षेत्र में आग से गेहूं की फसल राख

कानपुर देहात जिले के मंगलपुर, सिकंदरा व भोगनीपुर क्षेत्र में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसी तरह से ग्रामीणों ने नलकूप चलाकर व फायर कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू किया। घटना से किसान बेहद दुखी हैं।

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के डींघ गांव में महावीर पाल के खेत के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन के तार आपस में टकरा जाने से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते महावीर के पांच बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। इसी आग की चपेट में आकर डींघ गांव के ही श्रीपाल की एक बीघा, सर्वेश कुमार की दो बीघा, गोविंद सिंह की दो बीघा, शिवम की दो बीघा, रामबाबू की पत्नी मनोरमा की दो बीघा,अश्वनी शुक्ला की दो बीघा, रजत शुक्ला कीएक बीघा, संतोष पाल की एक बीघा गेहूं की फसल व शिवम, संतोष पाल, गोविंद सिंह,मनोरमा की दो बीघा अरहर की फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया। इसी तरह से तहसील क्षेत्र के गुरुगांव गांव में लाइन के तारों के टकराने से निकली चिंगारी की चपेट में आकर गांव के ही शिवनारायन की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। एसडीएम अजय कुमार राय के अनुसार लेखपालों को आग से हुई क्षति का आकलन करने के लिए गांव भेजा गया है। नियमा नुसार सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। उधर मंगलपुर के मकनिया पुर गांव निवासी राज बिहारी के खेतों के ऊपर से निकली बिजली लाइन का तार टूटने से खेत मे खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।क ग्रामीणों ने निजी नलकूप चला कर आग पर काबू पाया तब तक किसान की डेढ़ बीघा फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल सैफ आलम ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर डेरापुर तहसील भेजी गई है। मदद दिलाई जाएगी।

इसी प्रकार सिकंदरा थाना क्षेत्र के जटियापुर गांव में शुक्रवार शाम को खेतों से निकली हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से किसान के गेहूं के खेत में आग लग गई। किसी तरह से आग बुझाई गई पर डेढ़ बीघा फसल जल गई।

जटियापुर सब स्टेशन की हाई टेंशन लाइन खेतों की तरफ निकली है। यहां हवा में तारों के टकराने से उठी चिंगारी से हरपाल के गेहूं के खेत में आग लग गई और डेढ़ बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। फायर टीम पहुंची तो एहतियातन पानी डाल दिया जिससे आग दोबारा से न भड़के। एसडीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है राजस्व टीम को जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट के हिसाब से कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *