कानपुर में भाई ने लगाया भाई पर हत्या का आरोप

कानपुर में भाई ने लगाया भाई पर हत्या का आरोप, सात माह बाद कब्र से निकाला गया शव

कानपुर के डिप्टी पड़ाव में रहने वाले 62 वर्षीय बिल्डर सुहेल शाह की मौत के सात माह बाद गुरुवार को उनके शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। छोटे भाई ने सुहेल के साथ रहने वाले एक अन्य भाई पर जहर का इंजेक्शन देकर मारने का आरोप लगाया था।

चमनगंज थाना प्रभारी राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि डिप्टी पड़ाव स्थित शाह अपार्टमेंट के मालिक सुहेल ने शादी नहीं की थी। भाइयों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। इस बीच अगस्त 2021 में अचानक उनकी मौत हो गई थी। उस वक्त परिजनों ने शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। इसके बाद उनके ही एक भाई ने दूसरे भाई पर मारने का आरोप लगा मार्च में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम के लिए जिला प्रशासन से इजाजत मिलने के बाद शव को निकलवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *