एमएलसी चुनाव हेतु मतदान केंद्रों का निरीक्षण

जिलाधिकारी अपडेट 09 अप्रैल 2022 कानपुर नगर। जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा एवं पुलिस कमिश्नर श्री विजय मीना ने संयुक्त रूप से आज एमएलसी चुनाव हेतु मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।जनपद में 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराए जा रहे हैं जिसके लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है ।जिलाधिकारी ने सबसे पहले जिला पंचायत कार्यालय सिविल लाइन का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्था का जायजा लिया सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से चल रही थी। तत्पश्चात उन्होंने नगर निगम में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *