जिलाधिकारी अपडेट 09 अप्रैल 2021 कानपुर नगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, डॉ0 नेपाल सिंह ने बताया कि कल दिनांक 10 अप्रैल 2022 को जनपद कानपुर नगर के 143 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जायेगा। स्कूलों में 05 सेन्टर बनाए गए है । 15 से 18 वर्ष आयु के लोगो के लिए प्रथम द्वितीय हेतु 37 सेन्टर बनाए गए है जिनमें डोज 5550 लगाई जायेगी। 12 वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 34 सेंटर बनाए गए हैं जिसमें 4900 डोज लगाई जायेगी । कल जनपद कानपुर नगर के शहरी क्षेत्रों में 84 सेंटरों पर 13550 वैक्सीनेशन डोज तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 59 सेंटरों में 8650 वैक्सीनेशन डोज लगाई जायेगी । कुल 143 सेंटरों मे 21200 डोज वैक्सीनेशन लगाई जाएगी ।
2022-04-09
