गुड फ्राइडे पर्व के पावन पर्व पर नगर में शांति एवं अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था

कानपुर का समस्त मशीह समाज एवं यूनाइटेड क्रिश्चियन चर्च ऑफ कानपुर की ओर से आपको एवं संपूर्ण स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को मसीह समाज का पवित्र पर्व गुड फ्राइडे व इस्टर आगामी की हार्दिक शुभकामनाएं। महोदय निवेदन है कि आगामी 15 अप्रैल 2022 को मसीह समाज का पवित्र पर्व गुड फ्राइडे की अपनी परंपरागत आराधना सभा दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे संपन्न होगी उसी के साथ रविवार 17 अप्रैल सुबह 2:30 बजे क्रिश्चियन सीमेट्री चुन्नी गंज में संयुक्त ईस्टर डॉन सर्विस प्रार्थना सभा का आयोजन परंपरागत आयोजित किया जा रहा है इस के संदर्भ में एक निवेदन है कि उक्त अवसर पर प्रशासन द्वारा समस्त उपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
1.कानपुर नगर के संपूर्ण विभिन्न क्षेत्रों के चर्चेस में आराधना सभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष प्रबंध।
2.कानपुर नगर की प्रमुख धर्म स्थलों की साफ सफाई व्यवस्था।

3. मौजूदा समय में प्रचंड गर्मी के कारण दोपहर 12:00 से 3:00 बजे के दौरान बिजली की समुचित व्यवस्था।
आशा है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज को प्रशासन एवं समुचित सहयोग प्राप्त होगा ताकि सभी मिलकर एक दूसरे को मसीह समाज के पवित्र पर्व की शुभकामनाएं दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *