विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से पीड़ित लोग मिलने पहुंचे

आज पीड़ित लॉकरधारकों के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी से व्यापार मंडल ने मुलाकात की पीड़ितों ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया और कहा कि अभी तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नही हुए और ना ही उनके करोड़ो के माल की बरामदगी की गई जो भी खुलासा हुआ उससे सभी पीड़ित असंतुष्ट है , जिस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी ने कहा कि उन्होंने कल ही अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी समेत पुलिस के तमाम बड़े अधिकारियों को बुलाकर घटना का खुलासा करने का निर्देश किया है और असली आरोपी वही है जिसके पास से माल बरामद होता है हम इन पकड़े गए आरोपियों को मुख्य अपराधी नही मानते क्योंकि इनके पास से माल बरामदगी नही हुई अभी घटना का पूंर्ण खुलासा नही हुआ वह स्वयं इस खुलासे से असंतुष्ट है, मा.अध्यक्ष महोदय ने कहा कि वह पीड़ितों के साथ हैं और हर संभव मदद करेंगे जब तक माल बरामदगी नही होती तब तक खुलासा पूंर्ण नही माना जायेगा दोषियों की सम्पत्ति जब्त कर कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया और कहा कि पीड़ितों के नुकसान की भरपाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *