शात्री चौक चौराहा बर्रा-3 पर शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया

कानपुर l रविवार को हिन्दू नववर्ष व भगवान श्रीराम नवमी एंव कानपुर विकास समिति के चौथवें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर समिति के पदाधिकारियों के द्वारा शात्री चौक चौराहा बर्रा-3 पर शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष शिवकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि समिति के माध्यम से सनातन धर्म हिन्दू संस्कृति के कार्यक्रमों का समिति के पदाधिकारी आयोजित करते रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक पर निसाना साधते हुए कहा कि शात्री चौक से लेकर हाईवे तक कोई पानी पीने की व्यवस्था नहीं जिसको लेकर काई बार अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य रूप से सुमन उप प्रमुख मिश्रा, सुरेंद्र राजपूत महासचिव शिवम शुक्ला कोषाध्यक्ष, राधेश्याम श्रीवास्तव संयुक्त सचिव सत्यप्रकाश विश्वकर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *