मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने उपरोक्त दोनों डॉक्टरों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए 1 दिन का रोक दिया है वेतन
रविवार को जनपद के 28 अस्पतालों में आयोजितआरोग्य मेला मे1245 मरीजों का किया गया उपचार
कानपुर देहात जनपद में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण करने के लिए निकले जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह को औनहा, एवं रंजीतपुर में 2 डॉक्टर बिना सूचना के गायब मिले। यह नजारा देखकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पारा गरम हो गया और उन्होंने आनन फानन उपरोक्त चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उपरोक्त दोनों चिकित्सकों का एक कार्य दिवस का वेतन रोक दिया।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन फिर से शुरू किया गया है इसी क्रम में रविवार को जनपद के 28 स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया उपरोक्त आरोग्य मेला में 1245 मरीजों का उपचार किया गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुखलाल जी वर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान डॉक्टर संदेश कटियार बिना सूचना के अपनी ड्यूटी से गायब मिले वही शिवली पीएससी में डॉ वंदना पांडे भी अनुपस्थित मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के म ढोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं डॉक्टर राकेश यादव की देखरेख में 25 मरीजों का उपचार करके उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई। आरोग्य मेला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डिप्टी सीएमओ डाक्टर आईएच खान एवं अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
