लोकेशन मिलने के बाद भी पुलिस द्वारा की जा रही है टालमटोल पुलिस की कार्यप्रणाली पर लग रहे हैं तमाम प्रकार के सवालिया निशान
अकबरपुर कानपुर देहात उत्तर प्रदेश शासन जहां बेटियों की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है वही अकबरपुर पुलिस बेटियों की सुरक्षा के नाम पर अपने कर्तव्यों से भटक रही है अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अगवा की गई एक किशोरी का दो बार लोकेशन ट्रेस होने के बाद भी अकबरपुर पुलिस उसको बरामद नहीं कर सकी। इतना ही नहीं उपरोक्त मामले में टालमटोल कर रही पुलिस द्वारा आरोपित के परिजनों के बजाय पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूछताछ करके उपरोक्त मामले की कार्यवाही सिर्फ कागजी लिखा पढ़ी मैं समेट कर रख दी है।
प्राप्त जानकारी के आधार पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी को बीती 26 फरवरी को माफी रोड अकबरपुर में जन सेवा केंद्र चलाने वाले आघू गांव के रहने वाला कल्लू अगवा करके ले गया था 3 दिन तक उपरोक्त किशोरी की मां व बहन उपरोक्त मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर लगाती रही।
परिवार का आरोप है कि अकबरपुर कोतवाली में मौजूद एक दरोगा ने अपने मन मुताबिक तहरीर बोलकर लिखवाने के बाद टाइप करा कर मंगवाने के बाद उपरोक्त घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के नाम पर उन्हें चलता कर दिया गया पीड़ित परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई इसके बाद पुलिस ने बीती28 फरवरी को उपरोक्त मामले का अभियोग तो पंजीकृत कर लिया लेकिन पुलिस उपरोक्त किशोरी की बरामदगी में हीला हवाली कर रही है इतना ही नहीं पुलिस आरोपी के परिजनों के बजाय किशोरी के ही परिजनों से पूछताछ करके उपरोक्त मामले को कागजी लिखा पढ़ी तक सीमित किए है।
