लॉकरों से गहने चोरी होने का मामला

लॉकरों से गहने चोरी होने का मामला: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर समेत चारों आरोपी गए जेल

कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नौ बैंक लॉकरों से करोड़ों के गहने चोरी होने के मामले में बैंक मैनेजर रामप्रसाद, मिस्त्री चंद्रप्रकाश, करनराज व राकेश को रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

आरोपियों की कस्टडी रिमांड के लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी डाली जाएगी। इसके बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर माल बरामद करने का प्रयास करेगी। पुलिस ने बैंक मैनेजर रामप्रसाद, लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय को वारदात का मास्टर माइंड माना है।

दोनों अधिकारियों के साथ ही लॉकर तोड़ने वाले मिस्त्री व उसके तीन साथियों को आरोपी बनाया है। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें 10 दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस अब तक मिस्त्री के भाई रमेश का सुराग नहीं लगा पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *