कानपुर- ग्रामीणों की शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण के लिए हर लेखपाल ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी अब रोज अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे साथ ही एक डायरी बनाएंगे जिसमें भ्रमण की रिपोर्ट कामों का विवरण भरना होगा डायरी को अफसर सप्ताह में एक बार देखेंगे लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने यह व्यवस्था लागू की है जिला अधिकारी ने बताया कि रोज भ्रमण के दौरान यह अफसर ग्रामीणों की समस्याएं शिकायतें नाम और मोबाइल नंबर डायरी में लिखेंगे यथासंभव समस्या को मौके पर ही हल कर आएंगे इसका भी विवरण डायरी में दर्ज करेंगे।
