भारत रत्न देने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

शहीद भगत सिंह, मंगल पाण्डेय, चन्द्रशेखर आजाद को भारत रत्न देने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान,स बी एस बेदी कानपुर नगर। शहीद ए आजम भगत सिंह, मंगल पाण्डेय, चन्द्रशेखर आजाद, राजगुरु सुखदेव रामप्रसाद बिस्मिल, सहित न कातिकारियो को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग को लेकर आप और हम राष्ट्रीय भषटाचार अपराध मुक्त संगठन पूरे देश में हर जनपद में हस्ताक्षर अभियान, पोस्टकार्ड अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बी एस बेदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है के अन्तर्गत कानपुर नगर में जिला महासचिव रमेश सिहवानी के नेतृत्व में हर विधानसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा। इस की शुरुआत 14अपरैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित होगा उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान में ‌‌इकटठे हस्ताक्षरों को उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के ‌माध्यम से सम्मानित महामहिम राष्ट्रपति जी को संस्था के ‌राष्टीय अध्यक्ष द्वारा सौंपा जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर आज समिति के सदस्यों की एक बैठक बर्रा में बुलायी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस के लिए कानपुर नगर में जन जागरण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उत्तर प्रदेश शासन में मंत्री राकेश सचान, प्रतिभा शुक्ला, अजीत सिंह पाल के ‌आवास तक पदयात्रा कर महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित हस्ताक्षर की कापी सौंपेगा। बैठक में मुख्य रूप से सवश्री आशा नेगी, मनमोहन सिंह, मधुबाला ‌सिह,शशि श्रीवास्तव, सिमरनजीत कौर, निशा निगम, श्रद्धा सोनकर, सावित्री पासवान, अंशिका , आशीष जैन, रामचन्द्र शुक्ल कशिश चावला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *