बिल्हौर नगर पालिका के द्वारा लगाए गए पानी पीने के फ्रीजर में कई दिनों से बिजली के करंट उतरे रहने से दोपहर को एक बच्ची पानी पीते वक्त फ्रीजर में चिपक गई। जिससे पड़ोस के दुकानदारों अवधेश, राकेश, अंसार आदि और कई लोगों ने तत्काल तत्परता बरतते हुए डंडा मारकर उसके हाथों को छुड़ाया जैसे ही उसे करंट से छुड़ाया गया तत्काल वह जमीन में गिर गई। लोगों ने उसे उठाकर उसकी मालिश की जिससे कि उसे होश आया और वह रोने लगी यह पूरी घटना नगर पालिका के पास अंसार टेलीकॉम की दुकान के पास लगे हुए फ्रीजर में घटी इसके पहले सिंह भवानी के पास लगे फ्रीजर में बिजली की करंट उतर चुकी थी। पालिका प्रशासन कान में तेल डाले बैठा रहा…व्यपारियो ने जब उप जिलाधिकारी रामानुज बिल्हौर को जब अवगत कराई गई। उन्होंने तत्काल फ्रीजर से कनेक्शन हटाने की बात कही।
सवाल यह है कि सरकार द्वारा लाखों रुपया खर्च कर जनता के पानी पीने के लिए यह फ्रीजर लगाए गए। जो कि ऐसी गर्मी के चलते लोग फ्रिजर का पानी पीने के लिए वहां पर जाते हैं। लेकिन ऐसी घटना को देख आज दहशत पैठ गया। यदि पड़ोस के दुकानदारों ने इस बच्ची की जान ना बचाई होती तो ऐसे रमजान पाक महीने में आज एक प्यासी बच्ची की जान चली जाती। अब देखना यह है कि ऐसी घटनाओं पर उच्चाधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जाती है या नहीं।
2022-04-11
