गैरकानूनी मल्टीस्टोरी

केडीए जोनल कर्मियों की मदद से बाबूपूरवा में सरकारी जमीन पर तन रही एक और गैरकानूनी मल्टीस्टोरी

कानपुर। बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में केडीए के जोनल अधिकारी व कर्मचारियों सहित लोकल पुलिस की मिलीभगत से सरकारी जमीनों, पार्कों, फुटपाथों पर अवैध कब्जों और गैरकानूनी निमार्णों की भरमार हो गई है। यहां की संकरी और दमघोंटू गलियों में निमार्ण व सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाकर रोजाना मल्टी स्टोरी बिल्डिंगें खड़ी की जा रही हैं। केडीए कर्मियों की मिलीभगत से किसी न किसी भूखंड या पार्क में अवैध कब्जे होते ही जा रहे हैं।
बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में चैकी बाबूपुरवा के अंतर्गत इजराइल मार्केट इलाका है। बाकरगंज बाजार के आगे ये जगह केडीए के जोन 4 के अंतर्गत आती है। संकरी गलियों और घनी आबादी वाले इस अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों और अवैध निर्माणों की भरमार है। इसी इजराइल मार्केट के बगल में स्थित छेदी पहलवान का अखाड़ा है। यहीं एक बेहद संकरी गली में लगभग 150 गज के सरकारी भूखंड सं. 132/94-ए पर कब्जा करके इलाके के निवासी जमील अहमद के तीन पुत्र आफताब अहमद, शादाब अहमद और अल्ताफ अहमद गैरकानूनी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बना रहे हैं। इन तीनों भाइयों ने उक्त सरकारी भूखंड पर कब्जा करके चोर माले की इमारत खड़ी भी कर दी है। गली इतनी पतली है कि उसमें चैपहिया वाहन घुस नहीं सकता। गली में दोनों तरफ घर और दुकानें हैं। उसपर केडीए के नियम कानून की धज्जियां उड़ाकर एक भूखंड पर इतनी विशाल इमारत तान दिये जाने से इलाकाई लोगों और राहगीरों रहना, चलना, फिरना तक दुश्वार हो गया है। ये गैरकानूनी निमार्णधीन इमारत दूर से दिखाई देती है, चार महीनों से बनती जा रही है, लेकिन केडीए के कर्मचारियों और अधिकारियों को दिखाई ही नहीं दे रही है। इस गैरकानूनी कब्जे और अवैध निर्माण पर उतराज करने वालों को आफताब अहमद, शादाब अहमद और अल्ताफ कथित तौर पर धमकी देते हैं। वहीं पूरे इलाके में कह रखा है कि केडीए के सुपरवाइजरों और जोनल अधिकारी समेत स्थानीय पुलिस को तीन लाख रूपये बांटे हैं। अब कोई उनका अवैध निर्माध रोक नहीं सकता। इस बात की पुष्टि हम नहीं करते।

जोन 4 के वर्तमान जेई राजेश निरंजन हैं। वहीं दो सुपरवाईजर राम मिलन पाल और बलवान सिंह हैं। जानकारोें के अनुसार राम मिलन पाल ‘‘पुराने चावल’’ हैं, पद से मेट हैं, सपरवाईजरी देख रहे हैं, तो वहीं बलवान हाल में ही इंजीनिरिंग विभाग से जोन 4 के सुपरवाईजर पर पर नियुुक्त किये गये हैं। बलवान सिंह ने हाल में पोस्टिंग किये जाने और जानकारी नहीं होने, की बात कही, तो वहीं राम मिलन पाल बोले कि उन्हें भी जानकारी नहीं, वो तो दूसरे मुहल्ले देखते हैं। वहीं जोन के जेई रजेश निरंजन ने बस इतना कहकर पिंड छुड़ाया कि वो जानकारी करवाके देखेंगे फिलहाल जानकारी में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *