झींझक में गेहूं फसल बचाने को सुबह 10 से शाम चार तक बिजली कटौती

गेंहू की फसल में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बिजली तारों के संपर्क में आने से निकली चिंगारी से आग लगने से गेहूं की फसल जलकर खाक हो रही है। जेई झींझक ने सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक की बिजली कटौती शुरू कर दी है। किसानों की फसल की मड़ाई होने के बाद कटौती बंद की जाएगी।

झींझक क्षेत्र में बिजली तारों से चिंगारी निकलने से आग लगने की घटनाओं को देखते हुए जेई झींझक उपकेंद्र से जुड़े झींझक के कंचौसी, रसूलाबाद, खमहैला फीडरों के 150 गांवों व नवीन बिजली उपकेंद्र लगरथा रोड झींझक के औरंगाबाद, अकारु व मंगलपुर फीडरों से जुड़े 100 गांवों की बिजली आपूर्ति में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कटौती शुरू की है। किसानों की गेहूं की फसल की मड़ाई होने के बाद कटौती बंद की जाएगी। भले लोगों को असुविधा हो, लेकिन फसल सुरक्षा के लिए यह जरूरी कदम उठाया गया है। जेई झींझक आरबी बाथम ने बताया कि अभी बहुत से किसानों की गेहूं की फसल खेतों में पड़ी है और दोपहर के समय तेज धूप होने पर तार टूटने की आशंका रहती है। किसानों की फसल को आग से नुकसान न हो, इसलिए ग्रामीण फीडरों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक की कटौती की गई है। फसल उठने के बाद कटौती बंद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *