कानपुर l सहायक आयुक्त (खाद्य) कानपुर नगर के निर्देश पर खाद्य सचल दल के सदस्य सुशील सचान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कानपुर नगर एवं जितेंद्र पटेल खाद्य सुरक्षा अधिकारी कानपुर नगर द्वारा स्थान 259, स्वराज नगर पनकी स्थित मैसर्स हरित इंटरप्राइजेज के खाद्य कारोबार कर्ता राहुल दीक्षित की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया जिनको एफएसएस एक्ट-2006 के अंतर्गत बिना आवश्यक खाद्य लाइसेंस प्राप्त किये खाद्य कारोबार करते हुए पाया गया अतः उपरोक्त खाद्य प्रतिष्ठान को अग्रिम आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है l

2022-04-12
