कानपुर देहात
जनपद में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित नदियों को आपस में जोड़ कर जनसंचयन बढ़ावा देने के लिए सीडीओ ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों से बैठक कर अतिशीघ्र काम शुरू करने के निर्देश दिए। जिसमें सीडीओ ने सेंगुर व रिंद नदी के पुनरुद्धार को लेकर कार्य योजना के आधार पर काम शुरू कराने के लिए कार्यदाई संस्था को आवंटित धनरा
शि हस्तांतरित करने का निर्देश दिया।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर सीडीओ सौम्या पाण्डेय के निर्देशन में मनरेगा योजनान्तर्गत 2022-23 में नदियों के पुनरुद्धार हेतु कार्यदायी विभाग की बैठक आयोजित की गई। सीडीओ की अध्यक्षता में नदियों के पुनरुद्धार के सम्बन्ध में विकास भवन मे आयोजित बैठक में वन विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिचाई विभाग, भूमि संरक्षण विभाग एवं मनरेगा के अफसरों ने प्रतिभाग किया । बैठक में उनके द्वारा जनपद में पुनरूद्धार हेतु चयनित सेंगुर नदी , रिन्द नदी के एवं वेस्ट लैंड के कार्य क्षेत्र के कार्यो को शुरू कराने के निर्देश दिए गए।सीडीओ ने लघु सिंचाई विभाग के एक्सईएन को जल संवर्धन हेतु कार्यो का सर्वेक्षण रिमोट सेंसिंग के माध्यम से जीईएस मैपिंग कर कार्यो का प्लान 16 अप्रैल तक उपलब्ध कराने एवम कार्य हेतु आवंटित धनराशि को नामित संस्था को अवमुक्त करने के निर्देश दिए। जिससे समय से काम की शुरुआत की जा सके। और जनपद में मानसून आने से पूर्व काम को पूरा कर लिया जाए।
भूमि संरक्षण विभाग के राविन लैंड- वेस्ट लैंड सुधार के कार्य के विषय में 9 अप्रैल को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के मिले निर्देशों का पालन किया जाए और उसके आधार पर ही कार्य योजना तैयार करता हूं की शुरुआत की जाए इसके लिए उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार को निर्देश दिया कामों में तेजी लाई जाए किसी प्रकार की लापरवाही ना अपनाएं। सिचाई विभाग- नदी परिक्षेत्र के वाटर शेड रिवर बेड के कार्य एवं नदियों में अन्य कार्यो के डीपीआर शीघ्र प्रस्तुत किये करे। वही उपायुक्त मनरेगा निर्देश जारी कर कहा कि जनपद के खण्ड विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक को लगाकर water bodies के लिए बेस प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।कैच द रेन- के अंतर्गत नदी क्षेत्र के 2 किलो मीटर के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम में बारिश के समय में छत पर गिरने वाले पानी शिनचैन की व्यवस्था हेतु सहायक अभियंता लघु सिंचाई को मॉडल एस्टीमेट तैयार कर करने का निर्देश दिया जिसके आधार पर आगामी शनिवार से तालाबो, नालो एवं बारिश के पानी के संचयन की व्यवस्था के कार्यो का शुभारंभ कराया जायेगा। वन विभाग के अधिकारियों को वृक्षारोपण के अंतर्गत- सरकारी भवनों की बाउंडरी के साथ साथ कैनाल साइड में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए गए।जबकि पंचायती राज विभाग- प्रत्येक ग्राम में सोक पिट बनाने प्रक्रिया , कार्ययोजना तत्काल प्रस्तुत करेंगे तथा खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से सभी सचिव से तत्काल तालाब भराने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त श्रम रोजगार–मनरेगा द्वारा नदियों के पुनरूद्धार कराये जाने वाले कार्याें की कार्ययोजना विभागों से संबंधित कार्यो की तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में डीपीआरओ नमिता शरण उपायुक्त मनरेगा हरिश्चंद्र भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
2022-04-13
