कानपुर नगर में आज गोविन्द नगर के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता की बैठक गोविन्द नगर के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश सिहवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप कानपुर नगर सहित पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में नगरपालिका, नगरनिगम के चुनाव झाड़ू निशान पर लड़ेंगी, उन्होंने कहा कि जिन कार्यकत्ताओं
को नगरनिगम का चुनाव लडना है वह अपने आवेदन शीघ्र भरकर जिला सचिव मनिंदर सिंह के पास भरकर जमा कर दें इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशुतोष सिंह ने कहा कि जिन कार्यकत्ताओं को नगरनिगम, नगरपालिका के चुनाव लडना चाहता है वह अपने क्षेत्र की जनता के सम्पर्क में रहकर जन समस्याओं का मालूम करें,चाहे बिजली के टूटे पोल बदलने, राशनकार्ड बनाने,सीवर लाइन जामकी सफाई, नाले की सफाई, बन्द लाइट ठीक कराना, मोहल्ले मोहल्ले स्वास्थ मेला लगवा कर लोगों को लाभ पहुंचाने के कार्य कराने जिन कार्यकत्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो उसे कवर दीप सिंह चिंटू फौजी के माध्यम से प्रदेश के अध्यक्ष को भेजें, और जनसमस्याओं का समाधान कराकर जनता का दिल जीते।जिन कार्यकत्ताओं की सम्सया का समाधान नहो वह जनता को लेकर अधिकारी से मिले यदि फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उनका घेराव कर समस्याओं का समाधान कराये, आप के चुनाव लडने वाले कार्यकत्ताओं अपने अपने क्षेत्र में होडिंग पोस्टर,बैनर लगा कर प्रचार प्रसार शुरू कर दें। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कवर दीप सिंह चिंटू फौजी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आप पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया उसके लिए मां केजरीवाल व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर मुख्य रूप से सवश्री संदीप शुक्ल, संजय झा, ओमप्रकाश सिंह, रमेश सिहवानी गोपाल सक्सेना आशीष जैन, निशा निगम जयंती यादव सिमरजीत कौर श्रदा चौधरी राकेश डग, शहंशाह आलम रामप्रसाद, जमीरुद्दीन, सुभाष पाण्डेय, नरेंद्र झा गगन दीप कौर, आशुतोष उपाध्याय, से कहा कि आप अपने अपने क्षेत्र में जाकर जन-मानस को दिल्ली, पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे कामकाज को जनता के बीच जाकर उपलब्धियों को गिनाने। इस अवसर पर अश्रि्वनी कुमार, नवदीप सिंह, करीम अहमद सिद्दीकी, मुशीर अहमद सिद्दीकी, आज़म खान रमेश सिहवानी,अनुज शुक्ला राशिद जमाल, मोहित मल्होत्रा रवि प्रताप सिंह कशिश सिंह चावला, आदि उपस्थित थे।
2022-04-13
