कानपुर 13 अप्रैल । खाड़ेपुर अर्रा रोड , नौबस्ता निवासी लक्ष्मी बाजपेयी पत्नी प्रफ़ुल्ल बाजपेयी ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए बताया कि नौबस्ता स्थित बंशी विहार, अर्रा रोड पर प्लाट नम्बर 17 जिसकी हमारे नामसे रजिस्ट्री है। इसके आधे हिस्से पर मकान बना है और आधा बाउंड्रीवाल से घिरा हुआ है।
उपरोक्त मेरे घर पर कब्ज़े की नीयत से इलाकाई दबंग ऋषभ भदौरिया, शिब्बू सिंह कच्छवाह, अविरल यादव, व जयंत सिंह के साथ 10-15 अज्ञात बदमाशों के साथ जेसीबी से मेरा मकान को तोड़ दिया। इस काण्ड की सिसिफुटेज उसके पास मौजूद है।
इन अपराधियों पर नौबस्ता थाने में कई-कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले दर्ज होने के बावजूद नौबस्ता पुलिस ही इन सबकी मददगार बनी हुई है, इसी कारण इनके हौसले बुलंद हैं।
लक्ष्मी ने आगे बताया कि उसकी जमीन की रजिस्ट्री 2002 में हुई थी। उनसे कागज़ दिखाने को कहा जाता है तो वे नहीं दिखा पाते।
घर पर पथराव कर दिया था जिससे बूढ़े ससुर के हाथों पर गम्भीर चोटें आईं हैं। लक्ष्मी मीडिया के द्वारा अपनी बात प्रसाशन तक पहुंचाना चाहती है, जिससे उसकी व उसके पूरे परिवार की रक्षा हो सके।
अंत में लक्ष्मी ने ज़ोर देते हुए कहा कि यदि उसकी बात प्रसाशन ने सुनी अनसुनी कर दी तो वह परिवार सहित प्रसाशन के सामने ही जीवन लीला समाप्त कर देगी।
2022-04-13
