अस्पतालों में हीट स्ट्रोक व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी

मौसम के तल्ख होते तेवर से पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। धूप की बढ़ती तपिश व गर्मी के तल्ख तेवर से अस्पतालों में हीट स्ट्रोक व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। ओपीडी में जुटने वाली मरीजों की भीड़ से डॉक्टरों को दिखाने और काउंटर से दवा पाने में मरीजों व तीमारदारों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। गर्मी के कारण बढ़ी मरीजों की तादात से जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में उल्टी, दस्त डायरिया व अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज भर्ती हैं। महिला मेडिकल वार्ड तथा पुरुष मेडिकल वार्ड के आलावा बगल गैलरी में मरीजों को भर्ती किया गया है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अब कोविड वार्ड के खाली पड़े बेड पर डायरिया गेस्ट्रो से पीड़ितों की भर्ती शुरू कर दी है। डॉक्टर शेलेन्द्र तिवारी ने बताया बढ़ती गर्मी से अस्पताल में उल्टी दस्त और डायरिया के मरीजो की संख्या बढ़ी है,,विशेष रूप से बच्चों के खान पान पर ताजा व पौष्टिक आहार देना चाहिए व गर्मी और हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *