17 अप्रैल को रामोत्सव का आयोजन किया

कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आगामी 17 अप्रैल को रामोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को देखने के लिए बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने रामोत्सव के आयोजन की हो रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया विश्व हिंदू परिषद स्थानीय स्तर पर रामोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर करती है, ताकि जन-जन तक रामत्व का भाव जागृत हो सके। उन्होंने बताया कि शहर के निराला नगर रेलवे मैदान में इस बार विश्व हिंदू परिषद दुनिया का सबसे बड़ा रामोत्सव मनाने जा रहा है। जहां एक ही मैदान और मंच पर में एक ही रूप में 6000 से अधिक भगवान राम के स्वरूप में मंचासीन होंगे। उन्होंने बताया कि मंच का निर्माण पुष्पक विमान के आकार का कराया जा रहा है, जो कि अपने आप से सबसे अनोखा दृश्य होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक जनता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करती थी। मगर देश के 6000 गांवों में इस बार हर गांव से एक राम चुना जाएगा जो अपने गांव का नाम रामोत्सव में आकर बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि हिंदू समाज और देश के विभिन्न पंथों के भी गुरु सामिल होंगे साथ ही भव्य झाकिया कराई जाएगी।वही आने वाले लोगो के लिए कार्यक्रम स्थल पर 6 अलग अलग रूप में समेत सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। साथ ही महाराष्ट्र के युद्धक वाद्य यंत्रों के प्रदर्शन के साथ-साथ शिवगर्जना का भी कार्यक्रम किया जाएगा। 21 ललित कलाओं का प्रदर्शन होगा। वही वायुयान से पुष्प वर्षा का भी आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कानपुर समेत देशभर के लोगों से कार्यक्रम में आने का आवाहन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *