जिलाधिकारी अपडेट 13 अप्रैल 2022 कानपुर नगर।
◆ गंगा की सहायक नदियों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
◆ गंगा नदी के किनारे हरित पट्टिका बनाई जाएगी जिसमें गंगा नदी की प्रकृति के अनुसार पेड़ लगाए जाएंगे।
◆ गंगा नदी के किनारे जनपद कानपुर नगर की सीमा से 150 किलोमीटर अरोल से प्रारंभ होकर फतेहपुर बॉर्डर के बीच 40 गंगा गांव पड़ते है उन गांवों में रहने वाले लोगों को अर्थ गंगा योजना से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया जाएगा।
◆ सभी 40 गंगा नदी के किनारे के गांवों में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है वर्तमान में 30 किसानों के अलग अलग समूहो द्वारा जैविक खेती की जा रही है, जिसमें 1268 किसान जैविक खेती कर रहे हैं, इस योजना के तहत और भी किसानों को जोड़ने के लिए निर्देश दिये गए ।
◆ अटल घाट से जाजमऊ तक बोट क्लब की तर्ज पर पाथ वे बनाने का सुझाव बैठक में जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसके लिए सिंचाई विभाग नगर निगम टीमें बनाकर सर्वे करेंगे तथा कितने क्षेत्र में कितनी लागत आएगी स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए ताकि एन0एम0सी0जी0 को स्टीमेट के साथ प्रस्ताव भेजा जा सके।
◆ गंगा जागरूकता हेतु स्कूलों में चित्रकला निबंध स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
◆ गंगा सुरक्षा समिति द्वारा 19 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने अपने शिविर कार्यालय में जिला गंगा समिति की बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला गंगा संरक्षण समिति के अधीन समस्त विभाग द्वारा अपनी वृहद कार्ययोजना तैयार करते हुए गंगा संरक्षण जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत गंगा सफाई तथा गंगा को स्वच्छ, निर्मल व अविरल बनाने के लिए कार्य करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेंद्र कुमार ,नगर आयुक्त श्री शिव शरणप्पा, जिला वन अधिकारी श्री अरविंद, गंगा स्वास्थ्य समिति के संबंधित सदस्य तथा अधिकारी गण उपस्थित रहे।

2022-04-13
