हनुमान जन्मोत्सव की रजत जयन्ती महोत्सव मनाया जायेगा

आगामी 15 अप्रैल 2022 दिन शुक्रवार से 17 अप्रैल 2022 दिन रविवार तक श्री सालासर मण्डल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव की रजत जयन्ती महोत्सव मनाया जायेगा जिसमे 15-04-2022 दिन शुक्रवार को सायंकाल 05:30 बजे श्री सालासर बालाजी मन्दिर, कमला टावर से एक विशाल ध्वजा पद पात्रा का आयोजन किया गया है।

ध्वजा यात्रा में 101 महिलायें व भक्तगण बालाजी की पताकायें लिए हुए चलेगें। इस यात्रा में चार झांकियां भी होगी।

ध्वजा यात्रा श्री सालासर मन्दिर ने विभिन्न मार्गो काहुकोठी, जनरलगंज,हलसी रोड, धनकुट्टी शक्करपट्टी, नयागंज, बिरहाना रोड, गीता मन्दिर, फीलखाना होते हुए मन्दिर में पूर्ण विश्राम लेगी।

दिनांक 16 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को सायंकाल 4 बजे से भजन सन्ध्या एवं संगीत मय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया है जिसमें सवामनी व छप्पन भोग का प्रसाद बाबा को अर्पित किया जायेगा। रात्रि में 101 दीप प्रज्जवलित करके महाआरती की जायेगी।

दिनांक 17 अप्रैल, 2022 दिन रविवार को बजे से संगीतमय 108 हनुमान चालीसा का पाठ श्री आशाराम पारिख एवं दोपहर 3 बजे से लाडली सेवा समिति द्वारा बांके बिहारी जी का संकीर्तन एवं सांयकाल 6 बजे से भजन की श्रृंखला का कार्यक्रम विभिन्न शहरों से पधारे कलाकारों द्वारा जिसमे निशा सोनी (कलकत्ता), संदीप दीक्षित (कानपुर), संजय सेन सूरतगढ़ (राजस्थान) एवं मुम्बई से पधारे प्राख्यात भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा द्वारा भजनो का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा एवं सांयकाल 4 बजे से बाबा का महाप्रसाद का भोग लगाकर भक्तों में सार्वजनिक वितरण किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में श्री आनन्द मोदी, मदन लखोटिया, निरंजन चौधरी, जानेन्द्र विश्नोई विनोद बेरीवाल, सन्तोष मित्तल,सोनू कक्कड़ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

श्री सालासर बालाजी मंन्दिर 29/44मरारो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *