नींबू इन दिनों बेशकीमती हो गया है

ठेलों पर मारा मारा फिरने वाला अदना सा नींबू इन दिनों बेशकीमती हो गया है,,,,सेब आम खरबूजा कीवी जैसे फलों ने भी नींबू के आगे घुटने टेक दिए है,,,हाल यह है कि पहली बार नींबू के लुटेरे पैदा हो गए है,,,,नींबू को लुटेरों से बचाने के लिए किसान दिन रात नींबू के बगीचों में पहरा दे रहे है,,,,

कानपुर के गंगा कटरी इलाको में नींबू की पैदावार होती है,,,लेकिन बगीचों से नींबू चोरी होने से परेशान किसान अब दिन रात लट्ठ लेकर पहरा दे रहे है,,,,
दरअशल कम पैदावार होने की वजह से एक नींबू की कीमत दस रुपये हो गयी है,,,जबकि एक किलो नींबू 200 सौ से 250 रुपये प्रति किलो बिक रहा,,,

जिसके बाद से नींबू की लूट शुरू हो गयी,,,,नींबू उगाने वाले लोगो का कहना था कि अब दिन रात रखवाली करनी पड़ रही है,,,,यह पहली बार है कि नींबू लूटा जा रहा है,,,,बगीचा मालिको ने नींबू की रखवाली के लिए कर्मचारी रखे है,,,,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *