ग्रामीण कृषि मौसम सेवा

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एक्रिपाम
सस्य विज्ञान विभाग
च0 शे0 आ0 कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कानपुर।
दिनांक- 15.04.2022
अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 40.0 (+2.0)
न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 21.0 (+0.0)
सापेक्षिक  आर्द्रता अधिकतम : 61  प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 20 प्रतिशत
हवा की औसत गति : 5.3  कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा-  उत्तर पश्चिम
वर्षा (मि०मी०) : 0.0
मौसम पूर्वानुमान  : भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान साफ रहने के आसार हैं और बारिश की कोई संभावना नहीं है।अतः किसानों को सलाह दी जाती है कि वे गर्मी की लहर बचाव हेतु सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे के बीच खेतों पर कोई कार्य न करें तथा फसलों में हल्की सिंचाई 10 -12 दिन के अन्तराल पर सायं काल के समय करें। पशुओं को सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक चरने लिए बाहर न छोड़े। पशुओं को सुबह – शाम नहलायें। रबी की परिपक्व फसलों की कटाई एवं मडाई के कार्य के लिए मौसम अनुकूल है
कृषि मौसम वैज्ञानिक/कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *