आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी,यू पी किराना सेवा समिति विद्यालय के कार्यक्रम से, अपने पांडव नगर कार्यालय वापसी में जाते समय, दादा नगर के पुल से वापस जा रहे थे।
विधायक ने,पुल के ठीक ऊपर, सामने देखा कि, सड़क के किनारे 4 महिलाएं घायल अवस्था में पड़ी थी।जिनमें दो की हालत काफी नाजुक थी और बुरी तरह घायल थी और उनके चेहरे और सर से खून का तेजी से रिसाव हो रहा था। एक महिला जिसका नाम पारो था,उसका सर फटा था,माथा फटा हुआ था और गहरे निशान पढ़े थे और वह खून से लथपथ थी। दूसरी महिला का नाम कामनी है उसका भी मुँह का जबड़ा और होंठ फट गया था और मुंह से तेजी से खून आ रहा था।विधायक ने अपनी गाड़ी के काफिले को तुरंत रुकवाया और उन सबको उठाकर,तुरंत अपनी गाड़ी से ले जाकर,तुरंत सीटीआई चौराहे के पास गोविंद नगर में स्थित डी टी नर्सिंग होम पहुंचाया। और शेष 2 महिलाओं को भी नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार दिलवाया।नाम पता पूछने पर महिलाओं ने बताया कि वह सीटीआई चौराहे के पास महादेव नगर बस्ती की रहने वाली है। विधायक ने,उनके घर वालों को टेलीफोन से सूचना करके अभिलंब नर्सिंग होम बुलवाकर उनके सुपुर्द किया। और विधायक ने अपना विजिटिंग कार्ड देकर कहा कि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर संपर्क करें। घायलों ने बताया कि 2 ऑटो वाले ,आमने-सामने तेजी से भिड़ गए। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि 1 ऑटो वाला शराब के नशे में था और दोनो ऑटो वाले, घायलों के गिरने के बाद भी, बजाय उन्हें उठाने के,वह अपना ऑटो लेकर दोनों ऑटो वाले फरार हो गए। महिलाओं द्वारा उनका नंबर भी नोट नहीं किया जा सका।

2022-04-15
