पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में आप और हम ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर बिना शर्त रिहा करने की मांग – बी एस बेदी
कानपुर। बलिया में बोर्ड की परीक्षा में पेपर लीक होने का खुलासा करने बाले पत्रकार भाईयों को गिरफ्तार करने के विरोध में आप और हम राष्ट्रीय भषटाचार अपराध मुक्त संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बी एस बेदी के निर्देश पर जिला महासचिव रमेश सिहवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र कानपुर नगर की जिला अधिकारी को भेजकर बिना शर्त रिहा कर ने की मांग की।सिहवानी ने बलिया प्रकरण में पुलिस व प्रशासन की भूमिका की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की और पत्रकार भाईयों को बिना शर्त रिहा कर ने की मांग की। इस अवसर पर समाजसेवी श्रीमती विमला चौहान ने कहा कि बलिया में पेपर लीक मामले की गंभीरता से निष्पक्ष जांच कराकर दोषी नकल माफियाओ और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर पत्रकार भाईयों को शीघ्र रिहाई के साथ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सवश्री करीम अहमद फ़ैज़ अहमद मुशीर अहमद, रमेश सिहवानी गोपाल सक्सेना आशीष जैन, मधुबाला सिंह, शशि श्रीवास्तव, सिमरनजीत कौर,गगन दीप कौर, प्रियंका ठाकुर, टोनी सिंह आदि उपस्थित थे।
