गुड फाईडे के उपलक्ष्य में न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड में विशेष सामूहिक प्राथर्ना सभा का आयोजन
कानपुर न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड में गुड़ फ्राइडे के अवसर पर प्राथर्ना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें चर्च के सभी सदस्यगण उपवास के साथ आराधना सभा में सम्मिलित हुए
गुड फ्राईडे आराधना सभा की शुरूआत द्वारा हुई। बचायर ने आये हुऐ सभी लोगो की आराधना में अगवायी जो कूस पर कुर्बान है वो मेरा मसीहा है, मेरे गुनाहो को धो दिया अपने बदन का लहू दिया प्रभु यीशु मेरा सच्चा है खुदा व तू प्यार का सागर है, सागर दया का तू है’ गीतों को गा कर प्रभु यीशू की आराधना की तो वही पादरी जितेन्द्र सिंह ने आये हुऐ लोगो को परमेश्वर के वचन से बताया की प्रभु यीशु मसीह ने सारी मानवता के लिए कूस पर अपनी जान दी ताकि हम सभी इंसान अपने पापो की क्षमा व उद्धार को प्राप्त कर सके। परमेश्वर मनुष्यों को जाति व धर्म में नहीं बाँटता हम सभी उसकी संतान है और वह सभी से प्रेम करता है।
दिनांक 17 अप्रैल को -ईस्टर पर्व पर 57वी यूनाईटेड ईस्टर डॉन सर्विस आराधना सभा का आयोजन भोर को तीन बजे काईस्ट चर्च इण्टर कॉलेज ग्राउन्ड माल रोड में किया गया है, जिसमें पूरे शहर से व अन्य जिलों से भी मसीह समाज के लोग भोर की इस ईस्टर आराधना सभा में सम्मलित होंगे ।
