5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया

जिलाधिकारी अपडेट 15 अप्रैल 2022 कानपुर नगर।
◆ घाटमपुर क्षेत्र में ओवरलोडिंग वाहनों की निरंतर शिकायत मिलने के दृष्टिगत ओवरलोडिंग वाहनों पर कड़ी नजर रखने हेतु संयुक्त रूप से 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम में उप जिलाधिकारी घाटमपुर, क्षेत्राधिकारी घाटमपुर, खनन अधिकारी कानपुर नगर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन )प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं ,यात्रीकर अधिकारी, प्रथम, द्वितीय, कानपुर नगर को नामित किया गया है।

◆ टीम द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा।

◆ओवर लोडिंग गाड़ियों के अभियान के दौरान 40 गाड़ियां पकड़ी गई । घाटमपुर में 13 ओवरलोडिंग गाड़ियां, सजेती में 8 गाड़ियां कुल 21 गाड़ियों को थाने के सुपुर्द किया गया जबकि 19 गाड़ियों का ऑनलाइन चालान किया गया । जिनमें 27 गाड़ियां ओवरलोडिंग एवं 13 गाड़ियां बिना परिवहन प्रपत्र के पकड़ी गयी।

◆ खनन विभाग द्वारा लगभग 17 लाख रुपये शमन शुल्क /रॉयल्टी उ0प्र0 उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 के नियम 72 का उल्लंघन के तहत वसूला जाएगा। इसके अतरिक्त परिवहन विभाग द्वारा भी उक्त वाहनों के चालान किए गए।

जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा द्वारा जनपद कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र में लगातार ओवरलोडिंग वाहनों की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा 5 सदस्यी टीम का गठन करते हुए प्रतिदिन 24 घंटे पैने नजर रखते हुए कार्यवाही करने करने के निर्देश दिए गए थे टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 40 वाहनों को थाने को सुपुर्द करते हुए खनन विभाग द्वारा लगभग 17 लाख रुपए वसूला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *