निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, मुंसिफ न्यायालय सहित न्यायिक क्षेत्राधिकार की वापसी की पहल का किया वादा
Fri, 15 Apr 2022
बिल्हौर में निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान।
बिल्हौर क्षेत्र के बिर्रा खानपुर गांव स्थित ससुराल में साले की बरसी कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के सूक्ष्म,लघु ,खादी ग्रामोद्योग, रेशम व हथकरघा विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का क्षेत्रीय लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान तहसील सभागार में लायर्स एसोसिएशन के सदस्यों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने बिल्हौर में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना व न्यायिक क्षेत्राधिकार को माती से कानपुर वापस लाने के प्रयास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
शुक्रवार दोपहर खादी ग्रामोद्योग, रेशम व हथकरघा विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान बिर्रा खानपुर गांव स्थित ससुराल पहुंचे। वहां साले राजीव कटियार के बीते वर्ष कोरोना काल में हुए निधन के चलते बरसी कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद कस्बे में पहुंचे मंत्री का एक होटल व कोल्ड स्टोरेज में ग्राम प्रधान, भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोगों ने माला व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
इसके बाद तहसील सभागार पहुंचे कैबिनेट मंत्री का एसडीएम रामानुज, तहसीलदार लक्ष्मी नारायण बाजपेई, लायर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष बसंती सिंह, महामंत्री शीलू अग्निहोत्री ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बिल्हौर में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना व न्यायिक क्षेत्राधिकार माती से वापस कानपुर लाने की मांग कर कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस पर कैबिनेट मंत्री ने दोनों मांगों के संबंध में शासन में बात रखने और हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विनोद पटेल, रूपचंद कटियार, सुशांक मिश्रा, अजय कटियार, विपिन कटियार, अशोक कटियार, सचिन,कमलेश, संजय कटियार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सिपाही लाल कठेरिया इंदु शुक्ला, मधुर बाबू पटेल मौजूद रहे।
