गौरैया संरक्षण को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

कानपुर देहात में गौरया संरक्षण को लेकर वन विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को डिलौलिया प्राथमिक विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय डिलौलिया में आयोजित कार्यक्रम में डीएफओ अनिल कुमार द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें पशु पक्षियों का भी संरक्षण करना होगा।

————-

राज्यमंत्री असीम अरुण करेंगे कार्यक्रम में प्रतिभाग

कानपुर देहात के माती इको पार्क में शनिवार को बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वत्रंत प्रभार असीम अरुण उपस्थित होंगे। इसके साथ ही समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *