माँ अन्नपूर्णा मंदिर में आयोजित भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बा स्थित कुलदेवी माता अन्नपूर्णा मंदिर में शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

अकबरपुर कस्बे के अशोक नगर मोहल्ले में कुलदेवी माता के मंदिर की स्थापना की गई है। मंदिर स्थापना को लेकर 12 अप्रैल से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में महाभिषेक अभियान, नगर भ्रमण के बाद शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। वहीं रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अशोक मिश्रा, प्रदीप मिश्रा दीपू, गोपाल सैनी, मनोज निगम, गुड्न सिंह, रामजी मिश्रा, गोविंद मिश्रा, नितिन गुप्ता, प्रशांत ओमर, बीटू दुबे, आलोक अग्निहोत्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *