महिला सुरक्षा दल की टीम ने रनिया तथा कस्बा अकबरपुर में चलाया चेकिंग अभियान

महिला सुरक्षा दल की प्रभारी उप निरीक्षका दयमनती जी त्रिवेदी ने अकबरपुर हाईवे पुल के नीचे से गुजर रही महिलाओं को पूर्ण रूप से सुरक्षित होने का जहां एहसास कराया वही संदिग्ध परिस्थितियों में टहलते हुए युवकों से विस्तृत रूप से की पूछताछ

महिला सुरक्षा दल की टीम की सदस्य कॉन्स्टेबल प्रीति जी एवं पूजा जी ने अकबरपुर कस्बे के हाईवे पुल के नीचे से गुजरने वाली महिलाओं को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए किया प्रेरित

कानपुर देहात। शुक्रवार को जनपद की महिला सुरक्षा दल की टीम के सदस्यों ने टीम की प्रभारी उप निरीक्षका दयमंती त्रिवेदी के नेतृत्व में रनिया तथा अकबरपुर कस्बे में जहां सघन चेकिंग अभियान चलाया वही महिला सुरक्षा दल की टीम के सदस्यों ने महिलाओं को पूर्ण रूप से सुरक्षित होने का भी एहसास कराया इस दौरान टीम के सदस्यों में रनिया तथा अकबरपुर कस्बे के चौराहे पर घूमते हुए मिले युवकों से विस्तृत रूप से पूछताछ करने के बाद उनके नाम व पते मोबाइल नंबर अंकित करके उन्हें अनावश्यक रूप से कस्बों के चौराहों पर न घूमने की हिदायत दी गई।

बताते चलें कि शुक्रवार को महिला सुरक्षा दल की टीम में शामिल महिला कॉन्स्टेबल प्रीति जी एवं पूजा सिंह जी ने उपरोक्त टीम के प्रभारी उप निरीक्षका दयमंती जी त्रिवेदी के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र रनिया पहुंच कर यहां के चौराहे से गुजर रही महिलाओं तथा युवतियों एवं बालिकाओं को अपने अधिकार एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए जहां प्रेरित किया वही उपरोक्त टीम के सदस्यों द्वारा महिलाओं, युवतियों ,बालिकाओं विभिन्न प्रकार की जानकारियां देकर उन्हें पूर्ण रूप से सुरक्षित होने का जहां एहसास कराया गया वहीं अनावश्यक रूप से चौराहे पर घूमते हुए नजर आने वाले युवकों को रोक कर उपरोक्त टीम के सदस्यों द्वारा उनसे विस्तृत रूप से पूछताछ करने के बाद अनावश्यक रूप से कस्बे के चौराहों पर न करने की हिदायत दी गई दोपहर करीब 2:00 बजे उपरोक्त टीम के सदस्यों ने अकबरपुर कस्बे के हाईवे पुल के नीचे एक विस्तृत चेकिंग अभियान चलाया इस चेकिंग अभियान के दौरान उपरोक्त टीम के सदस्यों द्वारा चौराहे पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों से पूछताछ करने के उपरांत उन्हें अनावश्यक रूप से चौराहे पर ना घूमने की हिदायत दी गई वहीं यहां से गुजर रही महिलाओं को भी रोका कर उपरोक्त टीम के सदस्यों द्वारा उन्हें तमाम प्रकार की विधिक जानकारियां प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *