लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी के बाद सीएम योगी से मिले सपा सांसद सुखराम, सियासी चर्चाएं तेज
Fri, 15 Apr 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद राज्यसभा सांसद चौधरी सुखराम और उनके पुत्र मोहित यादव का परिवार अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शरण में पहुंच गया है। सांसद सुखराम की तरफ से इस मुलाकात को औपचारिक बताया जा रहा है, लेकिन उनके पुत्र मोहित यादव पहले से ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की तरह मुख्यमंत्री की तरफ से भी मोहित को संगठन में काम करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का दिशा निर्देश मिला है।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव पहले ही भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। शिवपाल यादव भी भाजपा से नजदीकियां दिखा रहे हैं। वहीं, करीब दो महीने पहले मोहित यादव को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी। उसके बाद से यह चर्चा होने लगी थी कि मोहित यादव को एमएलसी का टिकट मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अब यह कहा जा रहा है कि उन्हें पार्टी में कोई पद मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री से मिलने के दौरान चौधरी सुखराम ने अपने पिता चौधरी हरमोहन सिंह यादव की जन्मशती के उपलक्ष्य में जानकारी दी और उन्हें अपने पिता की स्मृति में लिखी गई एक पुस्तिका को भी भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *