कानपुर में पुलिस कमिश्नर लागू होने के बावजूद भी दबंगों में कोई ख़ौफ़ नजर नहीं आ रहा है।दबंगो के हौसले इतने बुलंद हैं के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया।
एंकर- ताज़ा मामला कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र के पेच बाग का है। जहां जावेद निसार रोजा खोलने के लिए अपने घर जा रहा था वहीं खड़े दबंग शाहनवाज आलम और सनी उर्फ नबी पुत्र फिरोज आलम ने जावेद निसार को गली देने लगे जावेद के विरोध करने पर दबंग शाहनवाज और सनी में जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। किसी तरह जावेद ने अपने घर में भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन दबंगों ने घर में घुसकर जावेद को बुरी तरह मारा किसी तरह जावेद ने भागकर अपनी जान बचाई जावेद के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई है।
आपको बता दे कि जावेद निसर ने एक मामले में समझौता कराया था। जिससे दबंग शाहनवाज और सनी ने जावेद से खुन्नस रखे हुए थे आज मौका मिलते ही उन्होंने जावेद के ऊपर हमला कर दिया। जावेद ने बेकनगंज थाने पहुंचकर पुलिस को आप बीती बताई पुलिस ने जावेद निसार का मेडिकल करा कर मुकदमा दर्ज कर लिया आगे की कार्रवाई कर रही है।
