कानपुर देहात की भोगनीपुर कोतवाली के बुधेड़ा गांव के सामने हाईवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जा रहे ट्रक से टकरा गई। इससे कार सवार भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए।
मध्यप्रदेश के जनपद व शहर टीकमगढ़ के धोंगा मार्ग निवासी प्रतीक कुमार की पत्नी डा. शिवानी अपने भाई टीकमगढ़ के पीयूष के साथ कार में बैठकर टीकमगढ़ से कानपुर जा रहे थे। कार टीकमगढ़ का युवक दीपक चला रहा था। रास्ते में कोतवाली के बुधेड़ा गांव के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे कार सवार भाई-बहन व चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पुखरायां पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल डा. शिवानी व उसके भाई पीयूष को कानपुर अस्पताल रेफर किया गया है,एसएसआईरणजीत सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
